A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत गडहनी के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण

कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत गडहनी के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण

IMG 20250210 WA0092

उदवंतनगर (भोजपुर)। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण एक्सटेंशन सेंटर बीआरसी उदवंंतनगर, डायट पिरौटा में अंतरिक्ष सर्वेक्षण के आधार पर विकसित माड्यूल एवं समय सारणी के आधार पर प्रथम चरण में जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम अंतर्गत एक दिवसीय गैर आवासीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण दिया गया जिसमें शाहपुर बिहिया और गड़हनी प्रखंड के प्रधानाध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत विकसित मॉडल एवं समय सारणी के आधार पर नई शिक्षा नीति 2020 तथा अन्य विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण 10 फरवरी से 15 फरवरी के बीच चलेगा। सोमवार के दिन शाहपुर बिहिया, गड़हनी प्रखंड के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया।11 फरवरी को पीरो व चरपोखरी,13 फरवरी को जगदीशपुर व सहार तथा 15 फरवरी को तरारी व संदेश प्रखण्ड के प्रधानाध्यापकों को एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण एक्सटेंशन सेंटर बीआरसी उदवंंतनगर डायट पिरौटा के नोडल पदाधिकारी ज्योति किरण,हजारी प्रसाद व सुनील कुमार प्रशिक्षक के रूप में रहे। प्रशिक्षु शिक्षकों में शुभ दयाल राम, देव लाल राम, अरुण कुमार, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, आलोक कुमार, अशोक कुमार, नागेंद्र सिंह, बृजभूषण सिंह, मुरारी यादव, पुनीत कुमार, संतोष कुमार पांडेय, अभिनव कुमार, जय बिहारी पासवान मुख्य थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!