
महामहिम के प्रति विपक्ष के बोल अमर्यादित व संवेदनशील
अयोध्या/अम्बेडकरनगर। महामहिम राष्ट्रपति महोदया के प्रति विपक्ष के बोल अमर्यादित गम्भीर संवेदनशील ही नही अपितु एक सर्वोच्च संवैधानिक पद के गरिमा के विपरीत निंदनीय व व्यंग्यात्मक हैं, ऐसे शब्दों का प्रयोग करने वाले कभी हम भारत के लोग नही हो सकते, भारत के प्रथम नागरिक की गरिमा के प्रति उपहासप्रद है महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के बारे में सोनिया गांधी की ‘बेचारी’ टिप्पणी शाही परिवार का स्पष्ट अहंकार झलकता है बताते चले विगत समय 31 जनवरी को संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक घंटे लंबे संबोधन के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की राष्ट्रपति के बारे में ‘बेचारी और बहुत थकी हुई” जैसे शब्द का प्रयोग किया गया था, महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 से भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति हैं वे भारतीय आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली व्यक्ति हैं और प्रतिभा पाटिल के बाद राष्ट्रपति पद संभालने वाली दूसरी महिला भी हैं, द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा राज्य के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था, उनके माता-पिता ने उनका नाम पुति टुडू रखा था; बाद में एक शिक्षक ने उनका नाम द्रौपदी रखा।
हमारे भारत देश के गौरवशाली राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद का कुशल नेतृत्व के साथ निर्वहन कर रही हम समस्त भारत के लोगों को गौरवान्वित करने वाला है, जो कि आमजनमानस की जमीनी हकीकत से परिपूर्ण जो कि अनेक प्रकार की कठिनाईयों को झेलते हुए जीवन के अलग अलग घटनाक्रम, विपरीत एवम बिपम से बिषम परिस्थितियों से होकर व संघर्षों का सामना करते हुए अनेक अतिमहत्वपूर्ण मार्मिक अनुभवों के साथ उस सर्वोच्च पद पर आसीन सम्पूर्ण राष्ट्र का संचालन कर रही है जो कि हम सभी भारतीयों के लिए अनुकरणीय वंदनीय प्रेरणाप्रद है। लोकतंत्र की आत्मा भारत का संविधान है और माननीय सोनिया गांधी के ये बेतुके बोल संवैधानिक पद की गरिमा का हनन है जिसे संज्ञान में लिया जाना ऐसे संकीर्ण मानसिक सोच वाले लोगों के लिए एक सबक होगा जो राष्ट्र में रह रहे राष्ट्र विरोधी ताकतों को मजबूती देते हैं, संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत व अधिनियमित किया था, हमारा संविधान नागरिकों को नैतिक कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों एवं अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करता है। _लेखक (एक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व स्तंभकार)
वन्देभारत लाइव टी वी न्यूज डिस्ट्रिक्ट हेड कैलाश नाथ तिवारी अयोध्या/अम्बेडकरनगर