
उद्घाटन मैच में गोरखपुर और मऊ के बीच में खेला गया जिसे में गोरखपुर ने जीत हासिल की
माननीय रमेश सिंह नगर विधायक ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ फीता काट कर मैच का किया भव्य उद्घाटन
कमेटी के अध्यक्ष युवा समाज सेवा मनीष सिंह की देख रेख शुरू हुआ भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता
जौनपुर जिला के शाहगंज नगर के स्टार स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा का भव्य उद्घाटन श्रीरामलीला मैदान शाहगंज में किया गया। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि यशस्वी विधायक रमेश सिंह ने फीता काट कर किया । उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ,अरशद भाई समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष आदि अतिथियों ने सहयोग किया। वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी मौके पर अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । शाहगंज स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष युवा समाजसेवी मनीष सिंह सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया । उद्घाटन मैच गोरखपुर और मऊ के बीच में खेला गया जिसे में गोरखपुर ने जीत हासिल की । अंत में कार्यक्रम के संयोजक विवेक गुप्ता समाजसेवी ने आए हुए सभी मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।साथ ही सभी कमेटी के कार्यकर्ताओं का तथा सभी दर्शकों की के व्यक्त किया। इस आयोजन में प्रो रज्जू भैया सरस्वती शिशु मंदिर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय , सरस्वती शिक्षा मंदिर आदि स्कूल के छात्र छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से गौस सरवर खान ,फिरोज खान , दिलावर भाई मोहम्मद ,राजू,,सभासद गणेश चौहान के साथ ही ज्ञान सोनकर ,बाबर खान आरिफ खान लक्कड़ सिंह मास्टर बंसराज काका आदि कार्यकर्ता ने मुख्य रूप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे।







