A2Z सभी खबर सभी जिले की

रमना प्रखंड में विकास माली का भिक्षाटन अभियान, भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई शुरुआउनकी टीम ने भिक्षाटन अभियान चलाया।

रमना प्रखंड में विकास माली का भिक्षाटन अभियान, भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई शुरुआत

गढ़वा जिले के रमना प्रखंड में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली और उनकी टीम ने भिक्षाटन अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए सहयोग जुटाया गया। साथ ही, लोगों को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने और विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

विकास माली ने कहा कि यह अभियान समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा को मजबूत करने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता देने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इस पहल के माध्यम से उन्हें सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने संपन्न वर्ग और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस नेक कार्य में सहयोग दें, ताकि 351 बेटियों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। भिक्षाटन से जुटाए गए धन का उपयोग शादी समारोह की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा।

इस अभियान में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली, रमना प्रमुख करुणा सोनी, मरवानिया मुखिया स्वीटी वर्मा, सिलिदाग मुखिया अनिता देवी, अजित सोनी, मंजर खान, मुकेश कुमार, रौशन कुमार, विकास तिवारी, विभूति पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे।
Back to top button
error: Content is protected !!