
असम के मानकचर में ८ बांग्लादेशी गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल और असम पुलिस के संयुक्त अभियान में ८ बांग्लादेशी नागरिकों के साथ दो भारतीय दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है।
मानकाचर के फेकामारी इलाके से इन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। वे लोग बांग्लादेश के राजशाही जिले से भारत में अवैध रूप से प्रवेश किए थे।
लंबे समय से भारत में रहने के बाद वे लोग मानकाचर के अंतरराष्ट्रीय सीमा से फिर से बांग्लादेश वापस जाने की योजना बना रहे थे।
विशेष तस्करी सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल और दक्षिण शालमारा मानकाचर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर फेकामारी से इन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के नाम हैं — बांग्लादेश के राजशाही जिले के तारिक अली (२६), मोहम्मद रूबेल (२५), मोहम्मद रियाज (२२), मोहम्मद रियास (२२), अब्दुल हमीद (२२), मोहम्मद नदीम इस्लाम (३६), दुलाल हक (३०), मोहम्मद मुर्शलीम (२२) और मोहम्मद सैफुल इस्लाम।




