A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम सेमीपाली के पास जबरदस्त सड़क हादसा मौके पर दो लोगों की दर्दनाक मौत,,,,,,

कोरबा। जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम सेमीपाली के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दोनों मृतक ग्राम बरीडीह के निवासी थे। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, और आए दिन होने वाले सड़क हादसों और मौतों को लेकर नाराजगी जाहिर की। देखते ही देखते सड़क पर लोगों के एकत्र होने से चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई। हादसा और चक्का जाम की सूचना पर उरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर जाम की स्थिति बनी हुई थी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!