A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बी.एम.सी. में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के नेतृत्व में सागर जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान को जन-जागरूकता और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से मजबूती प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत भावी चिकित्सकों को संबोधित करते हुए नशे की लत, उसके सामाजिक और शारीरिक दुष्परिणामों तथा डॉक्टरों की इस मुहिम में अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। सिंहा ने कहा कि भविष्य के चिकित्सक न केवल मरीजों का उपचार करते हैं, बल्कि समाज के निर्माण में भी मार्गदर्शक होते हैं। यदि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने आस-पास के लोगों को नशे से दूर रखें, तो समाज को नशामुक्त बनाने में अभूतपूर्व सफलता मिल सकती है। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को “नशे से दूर रहने और समाज को भी प्रेरित करने” की सामूहिक शपथ दिलाई। डॉक्टरों से नशे की शुरुआत के कारण, किशोरों में इसके प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, तथा निवारक उपायों पर खुलकर संवाद किया गया। इस अवसर पर सागर नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, बीएमसी के डीन, थाना गोपालगंज प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक नीरज जैन एवं अन्य पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी।
सागर पुलिस यह स्पष्ट रूप से मानती है कि युवाओं एवं भावी चिकित्सकों की भागीदारी के बिना नशामुक्त समाज की कल्पना अधूरी है। इस दिशा में पुलिस और समाज के बीच समन्वय ही सबसे मजबूत कड़ी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!