A2Z सभी खबर सभी जिले की

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत राजस्थान में ही क्यों

24 मार्च, 2025 तक होगा अभियान का संचालन

जयपुर जिले में “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जागरुकता रैली, कार्यशाला, मैराथन दौड़, प्रभात फेरी समेत सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर आमजन को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” में जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। जिला व ब्लॉक स्तर पर आमुखीकरण व स्टेकहोल्डर्स कार्यशालाओं का आयोजन होगा। साथ ही तम्बाकू के लती टीबी रोगियों को काउंसलिंग के माध्यम से तम्बाकू छोड़ने हेतु प्रेरित किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन, ग्राम पंचायत स्तर पर नारा लेखन व रैलियों का आयोजन, जिला स्तर पर मैराथन दौड़/रैली/प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

जिला क्षय रोग अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रविंद्र कुमार खत्री ने बताया कि 15 फरवरी से जिले के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर सोशल मीडिया अभियान चलाकर आमजन को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। कैम्पेन में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम व यूट्यूब इत्यादि सोशल मीडिया हैंडल्स पर नियमित रूप से वीडियो, पोस्टर, रील इत्यादि अपलोड व शेयर किए जाएंगे। आगामी 24 मार्च, 2025 को राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा संभावित टीबी रोगियों की जांच, निक्षय मित्र के द्वारा पोषण किट वितरण व निक्षय पोषण मित्र बनाए जाने हेतु जनप्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रेरित करना जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!