A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

जन्मोत्सव समिति आरा ने किया राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से बिहार की बेटी स्नेहा को न्याय दिलाने की मांग

जन्मोत्सव समिति ने किया राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से बिहार की बेटी स्नेहा को न्याय दिलाने की मांग

IMG 20250215 WA0084 1

आरा (भोजपुर)। सम्राट अशोक जन्मोत्सव समिति भोजपुर आरा द्वारा बिहार की बेटी स्नेहा को न्याय दिलाने के लिए पकड़ी चौक से आरा रेलवे परिसर तक कैंडल मार्च के साथ रोष व्यक्त किया गया।जन्मोत्सव समिति की प्रधान महासचिव दुर्गति मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में नाबालिक छात्रा के साथ रेप कर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने जल्दबाजी में जिस तरह शव का दाह संस्कार करवाया इससे साफ प्रतीत होता है कि साक्षी को छुपाया जा रहा है। वहां के तत्काल सरकार से सीबीआई द्वारा जांच की मांग की जाती है।वहीं रश्मि सिन्हा ने कहा कि अगर इस सरकार ने न्याय दिलाने का काम नहीं किया तो उन्हें बिहार से बहन बेटियों द्वारा चूड़ियां भेजने का काम किया जाएगा।वहीं मानवधिकार कार्यकर्ता मंजू कुमारी ने कहा कि बलात्कारियों को फांसी से भी खतरनाक सजा देनी चाहिए।इस घटना से अभिभावकों एवं छात्राओं में भय का माहौल हो गया है।रश्मि सिन्हा ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से आग्रह किया हैं कि पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलवाए एवं बलात्कारीयों पर एक कड़ा से कड़ा कानून लागू करवाएं।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ के सजा नहीं दी जाती है तो हर जिले और प्रखंड में बृहद रूप से आंदोलन प्रणीत कर दिया जाएगा।इस कैंडल मार्च में सेवानिवृत्त डॉ० सुरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह, कैप्टन सतेंद्र सिंह, सुधीर मेहता, लक्षमण सिंह, अवधेश सिंह, मिल्टन कुशवाहा, भोला महतो, श्रीराम सिंह, अनुप मौर्य, वीरेंद्र शाक्या, सुधीर मेहता, साबिर कुमार, रौशन कुशवाहा, अधिवक्ता बंटी कुमार, प्रीतम कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, राजेश सिंह, डॉ० दिनेश सिंह, कुसुमकली, रीता देवी, अंजलि कुमारी, नेहा कुमारी, उमेश कुमार सुमन, मिथलेश पासवान, सखा राम, विकाश यादव, सूरज कुशवाहा एवं अन्य सैकड़ों लोग शामिल हुए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!