A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आगरा में सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के (पी एम एस वाई) सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में आज दिनांक 17/02/2025 को पेसमेकर लगाया गया है।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा में सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में 60 वर्षीय महिला चक्कर और बेहोशी की समस्या से आयी,  महिला मरीज की समस्त जांचों के उपरांत पाया गया कि मरीज का कम्पलीट हार्ट ब्लॉकेज पाया गया है।

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हिमांशु कुमार यादव जी ने मरीज को पेसमेकर लगाकर मरीज का जीवन बचाया। प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता जी ने बताया कि यह सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज पहला पेसमेकर है जो कि मरीज को लगाया गया है। पेसमेकर की सुविधा आगरा में भी उपलब्ध है, और मरीज को अब दिल्ली, जयपुर जाने की जरूरत नहीं है। मरीज के पास आयुष्मान कार्ड है, जिससे उसकी चिकित्सा निःशुल्क हुई, मरीज बेहोशी की स्थिति में आयी थी। पेसमेकर लगाने के उपरांत मरीज की धड़कन सामान्य चल रही है।

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!