A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

भिलाई-: फैक्ट्री ठेका कर्मी की सीने पर लोहे का टुकड़ा गिरने से मौत

छत्तीसगढ-: भिलाई की मयूरा फैक्ट्री मे ठेका कर्मी के सीने मे लोहे का टुकड़ा गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक के परिजन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के कारण मान रहे हैं। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार दुर्ग जिले भिलाई मे हथखोज क्षेत्र मे संचालित मयूरा इंफ्रास्ट्रक्चर फैक्ट्री मे हैवी मेटल पार्ट्स ठेका कर्मी मजदूर के सीने मे गिर गया। जिस कारण मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक मजदूर का नाम प्रवीण चंद्रिकापुरे है। जानकारी के अनुसार मृतक मयूरा इंफ्रास्ट्रक्चर हैवी इंडस्ट्रीज मे ठेका कर्मी के रूप मे काम करता था। शुक्रवार की शाम को पांच बजे करीब वह फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था। जहां पर क्रेन की सहायता से कुछ लोहे का भारी वजनी सामान उठाया जा रहा था। इसी दौरान ऊंचाई पर से मेटल पार्ट्स मजदूर के सीने पर गिर गया। जानकारी अनुसार अंदरूनी जख्म और खून के बहने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री संचालक ने इस मामले की सूचना भिलाई पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार मृतक के परिजन फैक्ट्री के संचालक से मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं। जानकारी अनुसार फैक्ट्री मे जोखिम भरे क्षेत्र मे काम करने पर भी मजदूर को हेलमेट और सुरक्षा के अन्य उपाय नही दिए गए थे। परिजनों का यह मानना है कि फैक्ट्री संचालक के द्वारा मजदूरों को सुरक्षा से जुड़े उपाय के कोई भी साधन नही दिए जाते हैं। फैक्ट्री मे मजदूरों से जोखिम भरा काम करवाया जाता है परंतु सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान नही रखा जाता है। जिससे मजदूर जान जोखिम मे डालकर यहां पर काम करने को मजबूर रहते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!