
<img src="https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2025/02/20250222_121153-1024×885.jpg" alt="" width="1024" height="885" class="alignnone size-large wp-image-427644" /-: महाकुंभ मेले मे जा रहे दो श्रद्धालुओं की कार कोंडागांव के पास पुलिया से टकरा जाने से चार गंभीर रूप से घायल हो गए तथा दो लोगों की मौत भी हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार कोंडागांव मे एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार बेंगलुरू से एक परिवार प्रयागराज महाकुंभ मेले मे शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते मे अचानक से उनकी कार एक पुलिया से टकराकर पलट गई। जानकारी अनुसार यह हादसा सुबह 06:00बजे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30पर घटित हुई। जानकारी अनुसार यह घटना फरसागांव पुलिस थाना अंतर्गत का है। इस घटना मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो की मौत हो गई। जानकारी अनुसार कार मे सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस की जानकारी के अनुसार यह घटना बोरगांव और फरसागांव के मध्य मोड़ पर पुलिया के पास हुई है। पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है। पुलिस अनुमान के अनुसार सुबह के समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई होगी ।