
प्रदेश के विकास और जनकल्याण को समर्पित बजट: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
महिला सशक्तिकरण व वंचित वर्गों के उत्थान को देगा नई गति
लखनऊ, 20 फरवरी 2025
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025 को प्रदेश के विकास और आमजन के हितों को साधने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं।
राज्यपाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों और व्यापारियों के कल्याण पर दिए गए फोकस की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से महिला व श्रमिक कल्याण योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी और समाज के वंचित वर्गों का समुचित विकास संभव होगा।
उन्होंने कहा कि बजट में कानून व्यवस्था में सुधार, निवेश वृद्धि, और वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है, जिससे प्रदेश की आर्थिक समृद्धि को बल मिलेगा।