
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐
मंडला MP हेमंत नायक✍️
Road Accident :–मंडला जिले में सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा टिकरिया थाना क्षेत्र के नारायणगंज ब्लॉक के ग्राम मझगांव में हुआ, जहां दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक बाइक पर सवार संजय उइके और उनके परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं।
बताया गया कि संजय उइके अपनी पत्नी सरस्वती और दो बेटों प्रतीक और प्रशांत के साथ एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर मैली निवासी संजय साहू अकेले थे। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी पांच लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल संजय साहू को प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर चोटों का इलाज शुरू किया। संजय साहू के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, उइके परिवार के चारों सदस्य भी घायल हो गए। उन्हें बबलिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी घायलों को मंडला जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने पर टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।