A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

कोचिंग जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा हुई मौत

जिला संवाददाता हरिओम श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मैनपुरी के थाना बेवर में बुधवार को सड़क हादसे में बच्चे की मौत हो गई खाकेताल रोड पर हुए  इस हादसे में बोरिंग मशीन से लगे ट्रैक्टर ने साइकिल से कोचिंग जा रहे बच्चों को टक्कर मार दी ।

कौवाटांड निवासी आकाश  11 जो कक्षा 5 का छात्र था ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से गंभीर हालत हो गई घटनास्थल पर मौजूद खाकेताल निवासी राजकुमार ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तब चालक ने उन्हें भी टक्कर मार दी जिससे उनके पैर  पर गंभीर चोट आई हैं 

घायल बच्चे को पहले बेवर सीएससी लाया गया वहां से उसे जिला मैनपुरी अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दी पुलिस ने बोरिंग मशीन समेत ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!