A2Z सभी खबर सभी जिले की

थर्माकोल ग्लास फैक्ट्री में लगी भीषण आग: कई किलोमीटर तक फैला धुआं, मुहल्लेवासियों में मचा हड़कंप

थर्माकोल ग्लास फैक्ट्री में लगी भीषण आग: कई किलोमीटर तक फैला धुआं, मुहल्लेवासियों में मचा हड़कंप

फिरोजाबाद। शुक्रवार को थाना लाइनपार क्षेत्र के एमके थर्माकोल व ग्लास फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मुहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। कई किलोमीटर तक आग का धुआं उठता दिख रहा था। सकरा रास्ता होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आग की घटनाएं घटित हो चुकी हैं।
पूरा मामला लाइनपार क्षेत्र के एमके गिलास का है। लेबर कालोनी निवासी किशन राठी की लाइनपार क्षेत्र में एमके ग्लास के नाम से थर्माकोल की फैक्ट्री है। जहां दोपहर को अचानक अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देख वहां काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूर जान बचाकर भाग निकले। आस—पास रहने वाले लोगों में भी हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग से धुआं इस कदर उठ रहा था कि कई किलोमीटर दूर तक नजर आ रहा था। आसमान में धुआं ही धुआं हो गया था। करीब एक घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन जब तक फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया था। इंस्पेक्टर थाना लाइनपार संजुल पांडे का कहना है कि थर्माकोल की ट्रेडिंग की जाती थी। अज्ञात कारणों से आग लगी थी। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग को बुझा लिया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!