
आयो आयदरी ट्रस्ट एवम गर्ल फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर पथरिया में किशोरियों के साथ वार्षिक खेलकूद में फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत महिला दिवस के महत्व को बताते हुए संस्था सचिव श्री मति मुन्नी हेंब्रम जी ने कहा किअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर, यह दुनिया भर की सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए कार्रवाई का एक साहसिक आह्वान है। जैसा कि हम बीजिंग घोषणा और कार्रवाई के लिए मंच के 30वें वर्ष को चिह्नित करते हैं, दुनिया में बहुत असमानता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उठने और कार्रवाई की मांग करने और दुनिया को सभी के लिए समान और बेहतर बनाने के लिए बीजिंग घोषणा और कार्रवाई के लिए मंच को पूरा करने का अवसर है। आगे इसके इतिहास को बताते हुए कहा कि रूस में 1917 की क्रांति के दौरान महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। उन्होंने युद्ध के खिलाफ आवाज उठाई और बेहतर अधिकारों की मांग की। महिलाओं के इस आंदोलन ने वहां की सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया, और उन्हें वोटिंग का अधिकार मिला। यह प्रदर्शन 8 मार्च को हुआ था, इसलिए इस तारीख को महिला दिवस के रूप में चुना गया। इस वर्ष महिला दिवस के थीम को बताते हुए कहा किअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और लैंगिक समानता की वकालत करने के लिए 8 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। 2025 में, थीम ” कार्रवाई में तेज़ी लाना ” है, जो लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति में तेज़ी लाने की ज़रूरत पर ज़ोर देती है। आगे किशोरियों के साथ वार्षिक खेलकूद में फुटबॉल खेल कराया गया जिसका उद्देश्य जेंडर को तोड़ना, जेंडर समानता को बढ़ावा देना, जिसमें कुल आठ टीम ने हिस्सा लिया अमरापहाड़ी,गोविंदपुर, सबाईदुमा, अंबासोल ककनी, पुंसिया, जवारी, हड़वाडंगाल, कांगमारा कार्यक्रम की शुरुआत दो टीम अमरापहाडी एवम गोविंदपर के बिच लीग मैच को बीच मैदान में पथरिया पंचायत की मुखिया फुलमुनी कोलिन एवम संस्था सचिव श्री मति मुन्नी हेंब्रम जी ने दोनो टीम का हाथ मिलाकर अभिवादन परिचय कर उनके बीच बॉल को उपर उछाल कर किया गया। फाइनल मुकाबले में सबैदुमा ने जवारी को हराया। विजेता टीम सबाईदुमा को विजेता एवम जवारी उप विजेता घोषित किया। दोनों टीमों को पथरिया पंचायत की मुखिया फुलमुनी कोलिन एवम संस्था सचिव श्री मति मुन्नी हेंब्रम जी ने पुरस्कार का वितरण किया।इसके साथ साथ छोट खेल को भी महिलाओं के बीच कराए गए जिसमें कुर्सी रेस, सुई धागा रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, हंडी फोड़, गुब्बारा दौड़ आदि शमिल है। उसमे भी प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी एवम तृतीय श्रेणी का पुरस्कार दिए गए। संस्था के पूरे कार्यक्रम का विडियो शूट करने के लिए ध्वनि फाउंडेशन की टीम आई एवम शूटिंग किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ललिता हेंब्रम, निर्मला हंसदा, सावित्री किस्कू, ज्योति हंसदा, शीला सोरेन, नन्दलाल मंडल, रसिक हेंब्रम, संदीप मंडी, शमशेर अंसारी, तपन कुमार, पकलुमुनि, मंजू , ईश्वरमुनी टुडू आदि का सराहनीय योगदान रहा।