
वंदेभारतलाइवटीवी न्युज-: दो वर्ष पहले काटोल तहसील की जनता सुविधा के लिए मुंबई उच्च न्यायालय तत्वत:मंजूरी दी थी। बजट में काटोल में न्यायालय की सुविधा के लिए प्रावधान किया गया है जनता की यह मांग अब पूरी होने जा रही है। काटोल तहसील के न्यायालय में आधुनिक भवन के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं भी रहेंगी। मुंबई उच्च न्यायालय की स्वीकृति के बाद यह प्रस्ताव राज्य सरकार के विधी न्याय विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया था। इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर बजट में निधि का प्रावधान किया जाए इसकी मांग हो रही थी। काटोल तहसील की जनता को अपने अपने विभिन्न न्यायिक कार्यों को लेकर नागपुर आना जाना होता था। अब काटोल तहसील में ही न्यायालय की व्यवस्था हो रही है।