A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमनागपुरमहाराष्ट्रसमाचार

नकली एप्पल प्रोडक्ट्स जब्त, तीन आरोपी पकड़े गए

वंदेभारतलाइवटीवी न्युज नागपुर:- नागपुर में अपराध शाखा की हुई बड़ी कार्यवाही। लगभग पचास लाख रूपय के नकली एप्पल प्रोडक्ट्स बरामद। तीन आरोपी हुए फरार। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार एक शख्स नामी कंपनी के ब्रांडेड सामान लेकर बिक्री के उद्देश्य से सीधे अपराध शाखा ऑफिस में ही पहुंच गया। जब पुलिस को संदेह हुआ तो गहराई के साथ इसकी जांच की गई तब इसमें दो और साथियों के शामिल होने की बात सामने आई। प्राप्त जानकारी अनुसार अबतक पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से लगभग पचास लाख रूपय के नकली सामान जब्त भी कर लिए हैं। आगे की कार्यवाही जारी है। जानकारी अनुसार नागपुर अपराध शाखा यूनिट 05 नें बड़ी कार्यवाही करते हुए एप्पल कंपनी के नाम पर नकली सामान बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग एप्पल कंपनी के नाम पर नकली सामान बेच रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध रूप से छापा मारा और तीन आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर गिट्टीखदान में अपराध शाखा का ब्रांच ऑफिस है। जहां पर 10 मार्च को एक व्यक्ति एप्पल कंपनी के ब्रांड के कुछ नकली एयरपॉडस तथा कुछ घड़ियां बेचने के लिए पहुंच गया। इस व्यक्ति को यह मालूम नही था कि वह जहां पर गया है वह नागपुर अपराध शाखा का मुख्य कार्यालय है। वह नकली सामान को कम कीमत पर बेच रहा था। जिसके कारण पुलिस को शंका हुई और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह सारा सामान कस्टम द्वारा पकड़ा गया है। और वह घर घर जाकर कम कीमत पर लोगों को सामान बेच रहा है। पुलिस की सख्ती करने पर उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम बताया और कहा कि दस पहले ही दिल्ली से नागपुर आया है।पुलिस ने उसके दोनो साथियों नईम नूर मोहम्मद खान मलिक मोहसिन शैकिन अमहद को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 167नग Airpods wireless charging case , और 13नग सिरिज 9वॉच जब्त किए हैं। जब्त किए गए माल की बाजार कीमत लगभग पचास लाख रूपय आंकी जा रही है। जानकारी अनुसार आरोपी एप्पल कंपनी का लोगो स्टीकर नाम ईस्तेमाल कर ग्राहकों को असली सामान बताकर बेचते थे। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!