A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज पुलिस कार्यालय गया मे पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया l

आज दिनांक 12.03.2025 को पुलिस कार्यालय, गया में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के उपरांत परिवीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने पुलिस पदाधिकारी 01. अनिल कुमार 02. सलमा खातून 03. फैज आजम सबा तथा 04. सोमेश कुमार मिश्रा को बैज पहनाया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ईमानदारी, समर्पण, समाज सेवा, नवाचार, और टीमवर्क हमारे कार्य के मूल स्तंभ हैं। नई जिम्मेदारियों के साथ, आपको समाज की सेवा में और भी अधिक भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा। अंत में, वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!