A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद महराजगंज से संजय पाण्डेय पुनः बीजेपी जिला अध्यक्ष बने

IMG 20250316 151319 1 IMG 20250316 WA0012 IMG 20250316 WA0011 IMG 20250316 WA0009 IMG 20250316 WA0008 1

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महराजगंज जिले में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए पार्टी कार्यालय पर एक अधिवेशन आयोजित किया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, अरुण शुक्ल, और पूर्व अध्यक्ष परदेशी रविदास ने सभा को संबोधित किया।महराजगंज जिले में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए आयोजित इस अधिवेशन में पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा की। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर उत्सुकता और उम्मीदें हैं, जो संगठन को नई दिशा देने में सहायक होंगी।

पार्टी के नए जिलाध्यक्ष पद के लिए जनवरी 2025 में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी, जिसमें कुल 29 दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की थी। इनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, परदेशी रविदास, आशीष मिश्रा, अरुणेश शुक्ल, अमरनाथ पटेल, आशुतोष शुक्ल, मनोज जायसवाल, धर्मनाथ खरवार, महेश चौरसिया, राजेंद्र निषाद, प्रदीप सिंह, ठाकुर रौनियार, राममोहन अग्रवाल, शिवाकांत गुप्ता, संतोष सिंह, संजय वर्मा, जितेंद्र जायसवाल, सुनील राय, ओम प्रकाश वर्मा, कृष्ण शंकर सिंह, अजय सिंह, बैजनाथ पटेल, जितेंद्र पाल सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, बृजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत त्रिपाठी और अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल थे।

नामांकन प्रक्रिया के बाद, पार्टी नेतृत्व द्वारा नए जिलाध्यक्ष के चयन में देरी के कारण दावेदारों में बेचैनी बढ़ रही थी। इस देरी के पीछे दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य संगठनात्मक कारण बताए जा रहे थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए जिलाध्यक्ष की घोषणा 15 जनवरी 2025 तक होने की संभावना थी, लेकिन यह प्रक्रिया लंबित रही। रविवार को पार्टी कार्यालय मे अधिवेशन के माध्यम से भाजपा जिला चुनाव अधिकारी काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओंकार केसरी ने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की।उन्होने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने संजय पाण्डेय को एक बार और जिलाध्यक्ष के रूप मे काम करने का मौका दिया है।नए जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बताते चले कि अशोक पांडेय भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री और जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यवकार चुके है। इनके पिता जी स्वर्गीय लाल जी पांडेय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में विभिन्न पदों पर कार्य किया था। निकाय चुनाव में तत्कालीन जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की धर्मपत्नी के चुनाव लड़ने पर जिला संयोजक संजय पांडेय को बनाया गया तबसे लेकर अभी तक जिले की कमान अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने संभला। आज पार्टी कार्यालय में खचाखच भरे मीटिंग हाल में लाइव कार्यक्रम प्रदेश से चल रहा था। मैसेज आने के बाद जिला चुनाव अधिकारी ओंकार नाथ केसरी ने अशोक पांडेय के नाम की घोषणा की। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पंकज चौधरी संजय पांडेय जिंदाबाद, के नारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, राम हरख गुप्ता, आनंद शंकर वर्मा, संतोष जायसवाल, उदयराज यादव, बृजेश मणि त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मधु पांडेय, के अलावा सभी मंडलों के अध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, संजय वर्मा, प्रदीप सिंह के अलावा तमाम कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!