
मुरादाबाद की पाश कालोनी मानसरोवर में लूटेरों ने एकमहिला के कुंडल लूट लिए। लुटेरा बाइक पर सरवार था।उसने पीछे से हमला पर हमला बोला और कुंडल लूटनेके बाद फरार हो गया। लुटेरे ने महिला के कान पर पीछेसे झपट्टा मारकर कुंडल खींच लिया।
जिससे महिला के कान से खून बहने लगा। महिला केकान में 8 टांक आए हैं। वारदात को अंजाम देने के बादलुटेरा मौके से फरार हो गया।
सत्संग से लौट रही थी महिला
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में खुशहालपुर बसंतविहार निवासी विनोद कुमार सिंह पेशे से एक प्राइवेटकंपनी में अकाउंटेंट हैं। विनोद कुमार का कहना है किउनकी पत्नी रागिनी ठाकुर पिछले कई वर्षों से ब्रहम्मकुमारी से जुड़ी हैं।
मुरादाबाद शहर के मानसरोवर कालोनी में भीब्रहम्मकुमारी ईश्वरीय विवि का एक सेंटर खुला हुआ है।सेंटर पर हर सोमवार और शुक्रवार को विशेष सत्संगहोता है। रागिनी ठाकुर इसीविनोद कुमार ने बताया कि रविवार को भी सुबह करीब7 बजे उनकी पत्नी रागिनी ठाकुर मानसरोवर कालोनीमें ब्रहम्मकुमारी ईश्वरीय विवि में सत्संग में गई थीं। करीब2 घंटे बाद सुबह लगभग 9 बजे वो सेंटर से निकलकरपैदल ही मानसरोवर गेट के लिए आ रही थीं।
नाले की तरफ से साई अस्पताल को जाने वाले रास्ते परकोठी नंबर Z43 के ठीक सामने पीछे से आए बाइकसवार लुटेरे ने उनके ऊपर हमला बोल दिया।
कान के कुंडल छीनकर हुए फरार
विनोद कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि,मानसरोवर कालोनी में Z43 के ठीक सामने लुटेरे नेपीछे से उनकी पत्नी रागिनी के दोनों कानों पर इझपट्टामारा। एक कान का कुंडल तो बच गया लेकिन दूसरेकान का कुंडल लुटेरे ने खींच लिया।
कुंडल खींचे जाने से रागिनी के कान से खून रिसने लगा।दर्द से उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने चिल्लाकरआसपास के लोगों से मदद मांगी। लेकिन पॉश एरियाहोने की वजह से सड़क पर कोई चहलपहल नहीं थी।इसलिए आसपास की कोठियों से चौकीदारों के बाहरआने तक लुटेरा भाग निकलारागिनी ने तुरंत अपने बेटे और पति को फोन करकेघटना के बारे में जानकारी दी। दोनों तुरंत मौके परपहुंचे। इस बीच रागिनी वापस ब्रहम्मकुमारी सेंटर चलीगई। विनोद कुमार सिंह की सूचना पर पुलिस मौक परपहुंची और मामले की छानबीन की। महिला के पति नेघटना की बाबत मझोला पुलिस को तहरीर दी है।






