
*रसोईया का राज्य स्तरीय बैठक*
*मनोज कुमार कुशवाहा व्यूरो रिपोर्ट*
देवधर : झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ राज्य स्तरीय बैठक देवघर मोहनपुर स्थित विवाह भवन में राज्य महासचिव कामरेड गीता मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य प्रतिनिधि में शामिल प्रदेश सचिव कामरेड मनोज कुमार कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड भुण्डा बास्की, राज्य संगठन सचिव नारायण महतो, तथा संरक्षक कामरेड रविन्द्र राम उपस्थित हुए।
बैठक में राज्य में विद्यालय में काम कर रही रसोईया के साथ विभाग के साथ – साथ सरकार भी सोतेला व्यवहार कर रही है ।एक तरफ मैया योजना के तहत 2500/रुपया दे रही है वहीं सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोईया स्कूलों में 10 घंटा काम कर रही परन्तु इन्हें मात्र 3000/हजार दे रही है कितना अफसोस कि बात है।आज राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी रसोईया बहनों को एकजुट कर रसोईया की बड़ी आन्दोलन करने पर सहमति बनी। वहीं राज्य महासचिव कामरेड गीता मंडल ने अपने संबोधन में कहा केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य के हमारे महगबंधन की हेमन्त सरकार को भी रसोईया बहनों की चिंता नहीं। चुनाव के पूर्व हर समय रसोईया बहनों का नाम मुंह पर था, और कहते फिरते कहा करते थे आप महागठबंधन की सरकार बनाएं, सरकार बनते ही हमारी सरकार रसोईया बहनों का सारा छुटा काम तुरंत करने का काम करेंगे। परन्तु आज राज्य के रसोईया बहनों का हालात जश का तश है। महासचिव ने कहा गठबंधन के हेमन्त सोरेन सरकार रसोईया के साथ किए वादों को अविलंब पुरा करें नहीं रसोईया बड़ी आन्दोलन की शुरुआत मजदूर दिवस के मौके से शुरुआत करने का फैसला लिया।
इस निर्णायक बैठक में गिरीडीह जिला अध्यक्ष सुन्दरी देवी, जिला सचिव गुंजा देवी, धनबाद कार्यकारी अध्यक्ष पुनम देवी, गोड्डा जिला अध्यक्ष सुरेश्वरी देवी,
देवघर से देवकी देवी,मिनू देवी,विमला देवी, मीरा देवी, जितेंद्र शर्मा धनबाद मुन्नी देवी, सुशीला देवी मो जूली,दुलाड़ टूडू,(दुमका) कांति देवी, तारा देवी आदि दर्जनों संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।
निवेदक
भुण्डा बास्की
राज्य उपाध्यक्ष
झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ, झारखंड