
जनपद पंचायत सेगांव में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 का सर्वे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। पात्र हितग्राही श्री भारत कन्हैया, श्री संजय राजाराम और लखन राजाराम का सर्वे किया गया। 13 मार्च को ग्राम पंचायत सेगांव में जनपद उपाध्यक्ष श्री ओम पाटीदार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ग्राम सरपंच श्री शांतिलाल चौहान, पंचगण श्री हरीश पाठक, धीरज मिश्रा, दिलीप मण्डलोई, सुपड़या कनोजे तथा जनप्रतिनिधियों उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 के तहत पात्र हितग्राही श्री भारत कन्हैया, श्री संजय राजाराम और श्री लखन राजाराम का नाम जोड़ा गया।
जनपद पंचायत सेगांव की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 का सर्वे मेला व शिविर लगाकर तथा घर-घर जाकर शासन के निर्धारित पात्रता निर्धारण बिंदुओं के तहत पूर्व में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में जनपद सेंगांव के आवास प्रभारी ब्लॉक समन्वयक श्री गणेश कानुगो,
क्लस्टर प्रभारी एडीईओ श्री सुनील भाभर, उपयंत्री श्री मनीष चौहान, ग्राम रोजगार सहायक रोशन साल्वे एवं ग्राणीण जन उपस्थित थे। वर्तमान तक ग्राम पंचायत सेंगांव में नवीन सर्वे में कुल 184 पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया जा चूका है। शेष पात्र हितग्राहियो का सर्वे 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। ग्राम में कोई भी पात्र हितग्राही नहीं छूटें इस के लिए ग्राम पंचायत के सर्वेयर द्वारा घर-घर जाकर आवास के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है।









