A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023अन्य खबरेखरगोनमध्यप्रदेश

खरगोन न्यूज :- कतरगांव के साईं एकेडमी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर लापरवाही, जांच के बाद भी सवाल बरकरार

खरगोन के महेश्वर तहसील के कतरगांव की घटना
कतरगांव के साईं एकेडमी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर लापरवाही, जांच के बाद भी सवाल बरकरार
कतरगांव स्थित साईं एकेडमी स्कूल (प्राइवेट) में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्कूल में लगभग 400 से 500 बच्चे अध्ययनरत हैं, लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन एक भी बच्चे को विद्यालय में आमंत्रित नहीं किया गया। आरोप है कि शिक्षकों ने आपस में ही झंडा फहराकर औपचारिकता पूरी कर ली।
जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो एक पत्रकार मौके पर पहुंचा और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की। इसके बाद आनन-फानन में कुछ बच्चों को बुलाकर वीडियो बनाया गया, जिसमें गाना बजाकर डांस करते हुए यह दर्शाने की कोशिश की गई कि स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
लेकिन वीडियो में मौजूद बच्चों ने साफ-साफ कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन उन्हें स्कूल नहीं बुलाया गया था। ग्रामीणों का भी कहना है कि उस दिन स्कूल में किसी प्रकार का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब स्कूल ने गणतंत्र दिवस मनाया ही नहीं, तो बच्चों को देश के संविधान, उसके महत्व और 26 जनवरी व 15 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी कैसे दी जाएगी। शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि वे बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक करें और राष्ट्रीय पर्वों का महत्व समझाएं।
मामले की शिकायत के बाद जांच टीम मौके पर पहुंची और जांच कर वापस लौट गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है या मामला यूं ही दबा दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!