
होली की खुशियाँ मातम में बदलीं : ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
होली मनाने ससुराल आए 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी । घटना के बाद स्वजनों के बीच हाहाकार मचा हुआ है । घटना खैर कोतवाली के बरका चौकी क्षेत्र के सोमना रोड़ स्थित बरका अडडा के पास हुई । बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार और फरार हो गया । राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गंभीर घायल बाइक सवार को सीएचसी खैर पहुंचाया । जहां डाक्टर ने बाइक सवार युवक भोलू को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है । घटना से स्वजनों के बीच हाहाकार मचा हुआ है । स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है । मृतक की पहचान 28 वर्षीय भोलू पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी ऊंचागांव थाना अरनिया जिला बुलन्दशहर का रहने वाला था । मृतक युवक की शादी एक वर्ष पहले गांव बिसारा निवासी प्रीति पुत्री मुकेश कुमार के साथ हुई थी । गुरूवार की देर रात साढ़े आठ बजे होली मनाने ससुराल बिसारा गांव जा रहा युवक हादसे के शिकार हो गया ।




