A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अमेरिकी टैरिफ का झटका : 500 निर्यातक इकाइयों में हलचल , व्यापारियों की मिली – जुली प्रतिक्रियाएँ

जिला संवाददाता

‘ अमेरिकी टैरिफ का झटका : 500 निर्यातक इकाइयों में हलचल , व्यापारियों की मिली – जुली प्रतिक्रियाएँ

अमेरिका के एल्युमिनियम और आयरन पर टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद अलीगढ़ के करीब 500 बड़ी एक्सपोर्ट इकाइयों में हलचल है । अमेरिका को यहां से बड़ी मात्रा में आयरन और एल्युमिनियम हार्डवेयर का निर्यात होता है । हालांकि , निर्यातक कह रहे हैं कि अभी भारत अपनी आपत्ति जाहिर कर सकता है । इसलिए अभी वे वेट एंड वाच की मुद्रा में हैं । अलीगढ़ से खास तौर से अमेरिका को होने वाले निर्यात को झटका लग सकता है । अलीगढ़ के हार्डवेयर उत्पादों की वहां पर मांग कम हो सकती है । लेकिन पूरी दुनिया में अन्य देश भी हैं । अलीगढ़ के निर्यातकों के लिए बहुत संभावनाएं हैं । – धनजीत वाड्रा , निर्यातक

 

टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद अलीगढ़ निर्यात को झटका लग सकता है । यह फैसला अलीगढ़ की हार्डवेयर इंडस्ट्री पर विशेष रूप से प्रभाव डाल सकता है , जो शहर के अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करता है । – शलभ जिंदल , निर्यातक निर्यातकों को अब उच्च टैरिफ दरों का सामना करना पड़ सकता है , जिससे उनके उत्पादों कीमतें बढ़ सकती हैं । अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा कम हो सकती है । हालांकि , अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होना बाकी है ।

Back to top button
error: Content is protected !!