बलिया

पी जी कालेज करमानपुर के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर पहुँचे नालंदा

IMG 20250320 WA0471बलिया।पी जी कॉलेज करमानपुर के शिक्षा संकाय (बी.ए.) के छठे सेमेस्टर के 83 छात्र छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए राजगीर, नालंदा के लिए रवाना हुआ। शैक्षिक भ्रमण को कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखा कर के रवाना किए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में गुणात्मक ज्ञान का विकास होता है।
शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथा शैक्षणिक भ्रमण जरूरी है। इससे किताबी ज्ञान के साथ इतिहास को समझने में आसानी होती है। वही सर्वेश सिंहने कहा कि छात्र छात्राओं को स्थलीय भ्रमण के माध्यम से भौगोलिक ज्ञान भी प्राप्त होता है। इससे बच्चों को पठन पाठन के दौरान आसानी होती है।राकेश यादव ने कहा कि छात्रों के लिए भ्रमण शिक्षा उद्देश्य है।प्रत्यक्ष रूप से विद्यार्थियों को ज्ञान प्राप्त होता है।भ्रमण पर नालंदा पहुँचे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी यह यात्रा बहुत ही ज्ञान बर्धक है।छात्रों के पतरातु घाटी हुंडरू फ़ाल रॉक गार्डन जैविक उद्यान आदि जगहों का भ्रमण किया।

IMG 20250320 WA0470IMG 20250320 WA0461

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!