A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरदेशधमतारीधार्मिकसमाचारस्थानीय समाचार

धमतरी में कबीर स्मृति महोत्सव 5 को, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटे संत

कार्य योजना हेतु कबीर संस्थान धमतरी में मीटिंग कल

IMG 20250320 WA0029
संतो ने सीएम हाऊस में मुलाकात कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कबीर महोत्सव में आमंत्रित किया

श्रवण साहू,धमतरी। कबीर संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन धमतरी, संत कबीर सेवा संस्थान देवपुर एवं कबीर योग ध्यान व शोध संस्थान भालूकोन्हा बालोद के संयुक्त तत्वाधान में तथा छत्तीसगढ़ संत संगठन सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन के विशिष्ट सहयोग से धमतरी में 5 अप्रैल को परख कार्यक्रम, कबीर स्मृति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में सूरत गुजरात से संत श्री गुरुभूषण साहेब का मुख्य वक्ता के रूप में पदार्पण होगा। साथ ही छत्तीसगढ़ संत संगठन व विभिन्न आश्रमों से 100 से अधिक संत साध्वियों का आगमन होगा।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव को संत समाज द्वारा आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में अन्य मंत्री एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संरक्षक संत श्री रविकर साहेब अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संत संगठन ने बताया कि कार्यक्रम की विस्तृत तैयारी चल रही है। इसके कार्य योजना के लिए 22 मार्च को 11 बजे कबीर संस्थान धमतरी में मीटिंग रखी गई है जिसमें लोगों को उपस्थिति के लिए अपील किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!