A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेखेरी

*लखीमपुर खीरी*

न्यूज़ रिपोर्टर सचिन कुमार निघासन

** निघासन थाना क्षेत्र के गांव *गुलरी पुरवा* में खेत की मेड़ से निकलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं। घटना के पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी खेत की मेड़ से जा रही थीं। इस दौरान पड़ोसी अनिल ने मेड़ से निकलने से मना कर दिया। विरोध करने पर अनिल गाली-गलौज करने लगा।

 

विनोद की पत्नी शिकायत करने अनिल के घर पहुंचे। इस पर अनिल, कुलदीप, बच्चू लाल, अवधेश और कुछ अन्य लोग वहां आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने विनोद की पत्नी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई बेटी को भी नहीं बख्शा।

 

पीड़ित महिला का आरोप है कि अनिल ने उसके सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी बेटी को भी चोटें आईं।

 

निघासन थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। इस मामले में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गयाIMG 20250325 WA0003 1 है।

Back to top button
error: Content is protected !!