A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का 31 मार्च को महेश्वर आगमन

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्य मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का 31 मार्च को महेश्वर आगमन हो रहा है। राज्य मंत्री श्री लोधी 31 मार्च को प्रातः 10:20 बजे ओंकारेश्वर से महेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रातः 11:40 बजे महेश्वर पहुंचेंगे। राज्य मंत्री श्री लोधी दोपहर 03:30 बजे एमपीटी नर्मदा रिसोर्ट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत करेंगे और सांय 04:15 बजे एमपीटी से अहिल्या गादी के लिए प्रस्थान करेंगे। सांय 04:25 बजे लोकमाता अहिल्या बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करेंगे और अहिल्या किले से 04:35 बजे बूढी जीन कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री लोधी सांय 04:45 बजे से बूढ़ी जीन में लोकमाता अहिल्या बाई के पुण्य गाथा कार्यक्रम में शामिल होंगे और सांय 05:45 बजे महेश्वर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे

Back to top button
error: Content is protected !!