
खारड़ा बांध राम कुटिया आश्रम में मनेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव,9,10 जुलाई को होगा सुंदरकांड पाठ और दिन में भजनो का आयोजन।
पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा बस स्टैंड स्थित राम कुटिया आश्रम में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राम कुटिया के महाराज श्रवण दास जी के सानिध्य में 9ओर 10 जुलाई 2025 को होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 9 जुलाई को शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ से होगी रात 9 बजे से गुरु भक्तों द्वारा एक शाम गुरुदेव के नाम विशेष भजन संध्या का आयोजन होगा।
10 जुलाई को प्रात काल में श्रवण दास जी महाराज की अगुवाई में गुरु पूजन होगा इसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। दिन भर भजनों का कार्यक्रम चलता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खारड़ा और आसपास के गांव के धर्म प्रेमी जुटे हुए हैं। आश्रम परिसर में टेंट तोरण और आकर्षक रोशन की सजावट की जा रही है कार्यक्रम की तैयारीयां पूरे जोर शोर से चल रही है।











