A2Z सभी खबर सभी जिले की

कस्बा अमनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज*

देश में अमन-चैन बरकरार रहने और लोगों की सलामती के लिए मांगी दुआ*

कासगंज जनपद के कस्बा अमापुर में ईद उल फितर जोर शोर से मनाया गया। सुबह 9 बजे ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन बरकरार रहने और लोगों की सलामती के लिए दुआ मांगी। अमापुर ईदगाह पर करीब 3 हजार लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की।

IMG 20250331 104148
Oplus_131072

*ईदगाह और मस्जिदों पर प्रशासन की रही सुरक्षा व्यवस्था*

IMG 20250331 104609
Oplus_131072

ईद की नमाज के दौरान ईदगाह व मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन का बंदोबस्त रहा। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही बंदोबस्त करने में लगी रही। पुलिस प्रशासन की निगरानी में ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। ईद के नमाज के बाद  देश की सलामती मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की.

ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बच्चे बड़े बुजुर्गो ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी

[yop_poll id="10"]
Show More

mohd Mohsin

Jurnalist,(Editor)आगरा ,उत्तर प्रदेश
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!