A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया रामनवमी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रेम सागर कुमार, संयोजक बने संजू साव

प्रेस विज्ञप्ति

गया रामनवमी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रेम सागर कुमार, संयोजक बने संजु साव

गया रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति के मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ने जानकारी दी कि समिति के 2025 के अध्यक्ष के रूप में प्रेम सागर कुमार को नियुक्त किया गया है, जबकि संयोजक की जिम्मेदारी संजु साव को सौंपी गई है। इस घोषणा की पुष्टि संरक्षक सदस्य कौशलेंद्र कुमार ने की।

वहीं, कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने प्रशासन से अपील की कि राम भक्तों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि आयोजन सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संपन्न होगा। जिस प्रकार विगत वर्षों में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता रहा है, उसी परंपरा का इस वर्ष भी पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार की शोभायात्रा अब तक की सबसे भव्य होगी और यह पूरी तरह प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित रहेगी।

महामंत्री मणिलाल बारीक ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सुसज्जित किया गया है। इस बार कई प्रसिद्ध कलाकार बाहर से आ रहे हैं, और भव्य झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा।

इस अवसर पर महामंत्री मणिलाल बारीक, उपाध्यक्ष चंदन भदानी, प्रताप सिंह, हिमांशु जी, शशिकांत मिश्रा, साकेत झा, मंत्री रोहित भदानी, शशि चौरसिया, नवीन कुमार, रामबारिक, मनीष सिंह, बबलू आर्य, प्रशांत कुमार, अमित मोहन मिश्र, राजू कुमार, राजू रजक, मुन्ना सिंह, देवोत्तम कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!