A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरसिंहपुर कलेक्टर महोदय ने किया अमोद रोहिणी मुर्गा खेड़ा में जल संरक्षण के लिए बनाए गए डेमो का निरीक्षण

FB IMG 1743768870462

कलेक्टर ने किया जल संरचनाओं का निरीक्षण

ग्राम अमोदा, मुर्गाखेड़ा व रोहणी पहुंचकर लिया जायजा

============

#जलगंगासंवर्धन_अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरूवार को जिले की ग्राम पंचायत हीरापुर के ग्राम अमोदा, ग्राम रोहणी व ग्राम मुर्गाखेड़ा में जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अन्य अधिकारी- कर्मचारी और स्थानीय अमला मौजूद था।

 

कलेक्टर ने ग्राम अमोदा, रोहणी व मुर्गाखेड़ा में खेत- तालाब व स्टॉप डेम का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि वे स्थानीय किसानों को अपनी भूमि में खेत- तालाब बनाने के लिए प्रेरित करें और उन्हें खेत- तालाब से होने वाले लाभ की भी जानकारी दें।

 

उल्लेखनीय है कि जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा खेत- तालाब योजना संचालित कर रही है। इससे किसानों को सिंचाई, मछली पालन और कृषि विकास के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। खेत- तालाब बन जाने से वर्षा जल को संचय कर भूमिगत जल स्तर में बढ़ाने में मदद मिलती है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता होती है, जिससे फसलों की अच्छी पैदावार बढ़ती है। तालाब में मछली पालन करके किसानों को अतिरिक्त आय का साधन भी उपलब्ध होता है। जल की उपलब्धता से कृषि योग्य भूमि का विस्तार होता है। सरकार खेत- तालाब योजना के तहत सिंचाई और बोरिंग पर अनुदान, मछली पालन व कृषि विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। तालाब किनारे पौधरोपण की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

 

विदित है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रदेश सहित जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 मार्च से शुरू हो चुका और 30 जून 2025 तक चलाया जायेगा। इस दौरान जल संरचनाओं का निर्माण, बोरी बंधान, संगोष्ठी, दीवार लेखन, नारे, स्लोगन, विभिन्न प्रतियोगितायें, कुओं व बावड़ियों की साफ- सफाई व उनके जीर्णोद्धार जैसे अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

 

#जलगंगासंवर्धन_अभियान_MP

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!