A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी ,गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली का किए उद्घाटन,

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भारतभारी पहुंचे। उन्होंने यहां गुरु गोरक्षनाथ ज्ञान स्थली विद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।FB IMG 1743765532268

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा कि, भारत भारी की इस पावन धरा को मैं कोटि-कोटि नमन कर हूं।

दुनिया के अंदर करुणा और मैत्री का संदेश देने वाली पावन धरा राज कुमार सिद्धार्थ जिनके नाम पर ही सिद्धार्थनगर जनपद पड़ा है।FB IMG 1743788140413

 कुछ तस्वीर कार्यक्रम स्थल

FB IMG 1743788133312FB IMG 1743788120297FB IMG 1743788111128FB IMG 1743788093679FB IMG 1743788087649

दस वर्ष में बदलते हुए भारत को देखा

सीएम ने कहा इसीलिए भारतीय मनीषा ने इस बात का विश्वास किया। यानी ज्ञान के चारों ओर खुला छोड़ो। जहां से भी ज्ञान की धारा आप तक पहुंच सकती है, उसका स्वागत होना चाहिए। क्योंकि जीवन में हमारे लिए प्रगति के अनेक मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

इसीलिए आज हम भारत भारी में आकर के ज्ञान स्थली में आने का अवसर प्राप्त हुआ है। उस समय जब हम लोग 2008 में यहां आए थे, तब चुनौतियां ढेर सारी थी। असुरक्षा का वातारण था। न बेटी सुरक्षित थी। तत्कालीन सरकार के एजेंडे में शिक्षा कही भी नहीं आती थी। बार-बार हमारे पूर्वज इसको मानते रहे की शिक्षा के लिए जितना किया जाए कम है। हम कह रहे है शिक्षा पर किया जाने वाला निवेश कहीं व्यर्थ नहीं जा सकता। वो सदैव आपके जीवन कुछ अच्छा करके दिखाएगा। पिछले दस वर्ष ने अपने बदलते हुए भारत को देखा है। एक नया भारत का दर्शन हो रहा है। कभी भारत के सामने पहचान का संकट था। आज नया भारत है। एक भरता श्रेष्ठ भारत है।

जीवन के हर एक क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन

ये भारत दुनिया का पिछलग्गू नहीं, बल्कि दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले समय में मात्र दो वर्ष में भारत दुनिया का तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसमें कोई शक नहीं है। आज पीएम के नेतृत्व में जीवन के हर एक क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है।

याद करिए राज कुमार सिद्धार्थ का बचपन इसी सिद्धार्थनगर और लुंबनी में व्यतीत हुआ था। यही वो क्षेत्र है। ज्ञान प्राप्त करने के बाद बुद्ध कहलाए। याद करना जब गोरखपुर में पहला 1952 पहला सरस्वती मंदिर प्रारंभ हुआ था। उससमय सिर्फ पांच छात्र थे। आज लाखों छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे है।

इस अवसर पर कई प्रमुख भाजपा नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक श्याम धनी राही, विधायक जय प्रताप सिंह और विधायक विनय वर्मा शामिल थे। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर विद्यालय के पास बने हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह कार द्वारा विद्यालय परिसर में पहुंचे। कार्यक्रम में विद्यालय का उद्घाटन, शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटा। इसके बाद गुरु गोरक्षनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विद्यालय परिसर में पंडाल और मंच का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों को भगवा झंडों से सजाया गया है।

शाम को बलरामपुर के लिए रवाना होंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल से बलरामपुर के लिए रवाना हो गए। दो दिवसीय दौरे के दौरान तुलसीपुर में चल रहे नवरात्रि मेले का जायजा लेने देवीपाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 5 अप्रैल को वे मां शक्ति पीठ के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाएंगे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!