A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

भाजपा स्थापना दिवस पर बड़वाह में उल्लासपूर्ण आयोजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता नाज़िया इलाही ख़ान की रही विशेष उपस्थिति

बड़वाह (खरगोन): भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बड़वाह क्षेत्र के बूथ क्रमांक 58, 59 और 60 पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया।

स्थापना दिवस समारोह में बूथ प्रभारी नीखलेश खंडेलवाल, महेंद्र सिंह भाटिया, और लक्की साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाज़िया इलाही ख़ान, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष भैयालाल मोरे, अशोक केवट (पीलू), राजेश गुजर, रोहन राठौर, प्रिंस गोड, भगवान मंडलोई, केदार राठौर, रवि कर्मा, जितेंद्र दरबार, ओम केवट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और पार्टी के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे आयोजन में जोश और उत्साह का वातावरण बना रहा।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पार्टी के इतिहास, विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को पुनः स्मरण किया और आने वाले चुनावों में भाजपा को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!