A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव मगध प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन l

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव मगध प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना जिला प्रशासन गया के संयुक्त प्रधान में आयोजित मुख्यमंत्री खेल ज्ञान उत्सव प्रमंडल स्तरीय का आयोजन बिपारड गया में किया गया इस प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल के प्रत्येक जिले से चयनित 6-6 खिलाड़ियों ने भाग लिया जो अपने-अपने जिला के विजेता थे प्रतियोगिता का उद्घाटन गया जिला के उप विकास आयुक्त का आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार ने किया मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान असगर आलम खान वरीय सहायक निदेशक आर्य गौतम सहायक निदेशक दीपक कुमार कौशिक, मुख्यमंत्री खेल ज्ञान उत्सव के राज्य को ऑर्डिनेटर क्यूज मास्टर अनिकेत मिश्रा उपस्थित सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का पुष्प कुछ देखकर जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने स्वागत किया उप विकास आयुक्त श्री नवीन कुमार एवं सभी उपस्थित अतिथियां ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया संबोधन में श्री राहुल कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता सभी जिले में ऑनलाइन आयोजित की गई उसके बाद प्रमंडल स्तर पर या प्रतियोगिता ऑफलाइन आयोजित की गई प्रत्येक प्रमंडल से 6 चयनित खिलाड़ी 17 अप्रैल को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री खेल ज्ञान उत्सव में भाग लेंगे सभी खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र ट्रॉफी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!