A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

भगवान की प्रवचन सुनने से आयु में होती है वृद्धि : बजरंगी

उधवा प्रखंड के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए शामिल

IMG 20250416 204159

साहिबगंज।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने बुधवार की देर शाम को साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे हैं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने प्रखंड क्षेत्र के श्रीधर दियारा पंचायत के 9 नंबर कॉलोनी में आयोजित बंसी मेला में उपस्थित हुए। इसके बाद उत्तरी सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत नौघरिया में सार्वजनिक ठाकुरबारी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय लीला कीर्तन में उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्णा की पूजा की रचना कर आशीर्वाद ली। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान की प्रवचन सुनने से आयू में वृद्धि होती है। प्रवचन सुनने से आयु घटना की प्रक्रिया समाप्त हो जाती है। इसीलिए अधिक से अधिक लोगों को चल रहे हैं भगवान के प्रवचन को सुनना चाहिए। इससे सामाजिक जीवन में काफी असर करता है। मौके पर भाजपा नेता पंकज घोष,कृष्णा शर्मा, कमेटी के सचिव विश्वजीत मंडल, राहुल मंडल,संदीप घोष,अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!