उत्तर प्रदेशबस्ती

पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

बस्ती :: जिले के थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.04.2025 को समय 13.15 बजे थाना स्थानीय पर पंजीकृट मुकदमा संख्या 72/2025 धारा 115(2)/352/351(3)/105 BNS से संबंधित तीन वंछित अभियुक्तों रितेश सोनकर पुत्र दीपक उर्फ देवे सोनकर, अविनाश उर्फ कल्लू पुत्र बसन्त कुमार 3जवाहिर गुप्ता पुत्र संजय उर्फ संजू गुप्ता निवासीगण नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुएन्यायालय रवाना किया गया।  

थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर वादी उमाशंकर प्रजापति पुत्र संतराम प्रजापति मोहल्ला नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के तहरीरी सूचना के आधार पर दिनांक 05.4.2025 को ग्राम नरहरिया मे हुये मार पीट में मुकदमा संख्या – 72/2025 धारा 115(2)/352/351(3) BNS पंजीकृत किया गया जिसमे मजरुब जगरतन प्रजापति पुत्र गोलई प्रजापति निवासी नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गंभीर चोट लगने के कारण दवा इलाज BRD मेडिकल कालेज गोरखपुर से हो रहा था दौराने विवेचना धारा 110 BNS की बढोत्तरी की गयी तथा दिनांक 15.4.2025 दौराने दवा इलाज मजरुब जगरतन प्रजापति की BRD मेडिकल कालेज मे मृत्यु हो गयी जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 110 BNS की विलोपित करते हुए धारा 105 BNS मे तरमीम करते हुए अभियुक्त1.रितेश सोनकर पुत्र दीपक उर्फ देवे सोनकर 2. अविनाश उर्फ कल्लू पुत्र बसन्त कुमार 3. जवाहिर गुप्ता पुत्र संजय उर्फ संजू गुप्ता निवासीगण नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह जनपद बस्ती, SI महेन्द्र कुमार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती, हेड कांस्टेबल रामसुरेश यादव, का0 विशाल मिश्रा, का0 सचिन कुमार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!