उत्तर प्रदेशसोनभद्र

विंढमगंज में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजे भारत माता के जयकारे

भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं के साथ विद्यार्थियों, युवाओं और नगरवासियों ने दिखाया राष्ट्रभक्ति का जज्बा

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी मंडल विंढमगंज की ओर से बुधवार को निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और नगरवासियों के उत्साह से विंढमगंज की गलियां देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।IMG 20260812 WA0029
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से हुआ। तिरंगा लहराते हुए लोगों का कारवां कोन मोड़ तिराहा पहुंचा और वहां से वापस कॉलेज मैदान में आकर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान हर उम्र के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।IMG 20260812 WA0025
हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति
यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगे के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। भारत माता के जयकारों के बीच लोगों ने देश की आन-बान-शान तिरंगे को सम्मान देने और राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का जोश भर दिया।
तिरंगा यात्रा में मंडल प्रभारी बीएन गुप्ता, श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुषमा सिंह गोंड जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश केसरी, सुमित कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, आर. रवि जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, राम नारायण शर्मा, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, उदय शर्मा, सुजीत कुशवाहा और अमन कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल रहे।IMG 20260812 WA0024
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वहीं वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार भी दल-बल के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के समापन पर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा ने लोगों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!