A2Z सभी खबर सभी जिले की

तायक्वोंडो स्पर्धा में पुर्वेश व मानसी को स्वर्ण पदक…

राज्यस्तरीय स्पर्धा में करेंगे चंद्रपुर जिल्हे का प्रतिनिधित्व

 

 

IMG 20250422 WA0079l

:- दिनांक 22 अप्रैल 2025 को तायक्वोंडो असोशिएशन ऑफ महाराष्ट्र,की मान्यता से चंद्रपुर जिलास्तरीय तायक्वोंडो स्पर्धा का आयोजन डिस्ट्रिक्ट तायक्वोंडो असोशिएशन ऑफ चंद्रपुर द्वारा किया गया जिसमें स्थानिक पैंथर्स स्पोर्टस अकादेमी की कु. मानसी गजेंद्रसिंह दरबार और पूर्वेश अमित अग्रवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया साथ ही 11 से 13 मई 2025 कालावधी में नाशिक में होने वाली राज्यस्तरीय तायक्वोंडो अजिंक्यपद स्पर्धा के लिए अपना स्थान पक्का किया। राज्यस्तरीय तायक्वोंडो अंजिक्यपद स्पर्धा में महाराष्ट्र के संपूर्ण जिले अपने-अपने जिल्हों का प्रतिनिधित्व करेंगे. जिसमें स्थानिक पैंथर्स स्पोर्टस अकादेमी के पुर्वेश अमित अग्रवाल व कु. मानसी गजेंद्रसिंह दरबार चंद्रपुर जिल्हे का प्रतिनिधित्व करेंगे।नाशिक में होने वाली राज्यस्तरीय तायक्वोंडो स्पर्धा यह महाराष्ट्र ओलम्पिक असोशिएशन की मान्यता प्राप्त खेलो में से एक है और जो भी खिलाड़ी विद्यार्थी इस स्पर्धा में सहभाग ले रहे उन्हें शासन द्वारा सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा. पुर्वेश अमित अग्रवाल यह कार्मेल अकादमी CISCE दाताला में कक्षा 8 वीं के विधार्थी है, तथा कु. मानसी गजेंद्रसिंह दरबार यह मुरलीधर बागला हायस्कूल, बाबुपेठ, चंद्रपुर में कक्षा ९ वी की विद्यार्थिनी है, तथा दोनों भी स्थानीय पैंथर्स स्पोर्टस अकादेमी में नियमित प्रशिक्षण करते है। इस उपलब्धि के अवसर पर पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री. मुकेश पाण्डेय, सचिव श्री. उमेश पंधरे, श्री. बजरंग वानखेडे, श्री. सुमित शुक्ला, श्री. राकेश राय, श्री. संजय पारधी, श्रीमती. प्रीति अग्रवाल कु. किरण रज्जक व बाकी पदाधिकारियों व सहयोगियों ने बहुत बहुत शुभकामनाएं दी तथा, खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय अपने माता – पिता व NIS कोच श्री. मुकेश पाण्डेय सर को दिया। श्री. सचिन बोधाने, श्री. आकाश भोयर, श्री. अक्षय हनुमंते बाकी पदाधिकारियों और सहयोगियों ने आगे नाशिक में वाली राज्य स्तरीय तायक्वांडो अजिंक्य पद स्पर्धा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी..

IMG 20250422 WA0073

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!