खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत फास्ट फुड्स एवं स्ट्रीट फुड्स संस्थानों पर छापामार कार्यवाही
09 प्रतिष्ठानों से एकत्र किये खाद्य सामग्री के नमूने
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में विक्रय किए जाने वाले जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा श्री संदीप यादव के निर्देशानुसार निरीक्षण, जाँच, प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा 24 अप्रैल को फास्ट फुड्स एवं स्ट्रीट फुड्स संस्थानों का औचक निरीक्षण कर 09 प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने किये गए हैं।
निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय करना, खाद्य पदार्थ निर्माणकर्ता कर्मचारियों की व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छ-पात्रों का उपयोग, स्वयं एप्रीन, ग्लोव्ज एवं कैप पहनें का प्रशिक्षण दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरआर सोंलकी ने बताया कि फास्ट फुड्स को तैयार करने में उपयोग किये जा रहे रॉ-मटेरियल की गुणवत्ता का प्राथमिक परीक्षण किया गया। फास्ट फुड्स में मोनोसोडियम ग्लूटामेट, खाद्य रंग, आर्टिफिशियल स्वीटनर की मात्रा सीमित रूप से उपयोग करने की समझाईश दी गई। इस दौरान उन्होंने खाद्य पदार्थ का उचित रख रखाव की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित खाद्य प्रतिष्ठान के खाद्य कारोबारकर्ताओं ने खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड गुणवत्ता की जंाच के लिए विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये हैं।
निरीक्षण के दौरान साक्षी चायनिज पीजी कॉलेज के सामने खरगोन से नुडल्स एवं सोयाबीन तेल, मॉ कृपा चायनीज पीजी कॉलेज बिस्टान रोड़ सें पॉव बड़ा, श्री गणेश चॉट कार्नर तिलक पथ चौराहा से पानी पुरी एवं चटनी, श्रीजी चॉट भंडार जवाहर मार्ग से ईमली की चटनी, बेस्ट सोरमा झम झम मार्केट से एवरेस्ट का तंदुरी चिकन मसाला एवं सोयाबीन तेल, खंडेलवाल फास्ट फुड नर्मदा रोड़ बड़वाह से चिली सॉस एवं टोमेटो केचअॅप, मॉ दुर्गा चायनीज सेंटर जय स्तंभ चौराहा बड़वाह से मन्चुरियन एवं सोयाबीन तेल, दिया श्री पानीपुरी नर्मदा रोड़ बड़वाह सें पानीपुरी एवं पानी का नमूना, रेड चिली फॉस्ट फुॅड नर्मदा रोड़ बड़वाह सें मोमोस एवं सोया सॉस का नमूना सग्रंहित किया गया है।
खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल को भेजेे गये है। जॉच में खाद्य सामग्री अमानक पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। आगामी समय में समस्त जगह विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में श्री आरआर सोंलकी एवं श्री एनएस सोंलकी खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
हरदोई में नौकरों ने मलिक को नशीला पदार्थ खिलाकर की करोड़ों की चोरी, एक करोड़ 29 लाख बरामद 14 गिरफ्तार
07/08/2026
BTOA चुनाव: सत्ता परिवर्तन की लहर
07/08/2026
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वी जयंती वर्ष के अवसर पर पटना से पवित्र कलश खीरू धर्मशाला मानपुर गया पहुंचा l
07/08/2026
हरदोई में सीएनजी भरवाने आए युवकों पर केस, दर्ज CCTV में कैद हुई घटना
07/08/2026
नैतिक मानवीय राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका:- के के डोंगरे
07/08/2026
हाथरस: रामपुर में किशोरी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, मृतका के मामा ने लगाए गंभीर आरोप
07/08/2026
छत्तीसगढ़ में 5 आईएएस अधिकारीयों की नई पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
07/08/2026
लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन पर लगी लगाम
07/08/2026
कतरास के छाताबाद में भीषण भू: धसान दर्जनों घर मलबे में तब्दील 8 ग्रामीण घायल
07/08/2026
बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिसका समय पर निदान और उपचार करना बहुत महत्वपूर्ण है। हमें बहुत प्रभावी ढंग से यह समझाता है कि बालों के झड़ने के पीछे वात और पित्त दोष का असंतुलन तथा रक्त धातु की कमी जैसे आंतरिक कारण होते हैं। इसमें दिए गए सुझाव संतुलित आहार, तनाव नियंत्रण और समय पर उपचार हमें इस समस्या से निपटने के लिए एक सही दिशा प्रदान करते हैं। बालों का स्वास्थ्य हमारे समग्र स्वास्थ्य का ही एक हिस्सा है, इसलिए इसे नज़रअंदाज़ न करें। अपने दोषों को समझें, सही जीवनशैली अपनाएँ और अपने बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाएँ।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!