उत्तर प्रदेश

जनपद के टॉप-10 सूची में श्री सदृष्टि बाबा इंटर कालेज सुदिष्ट पुरी की इंटर की छात्रा ऋचा सिंह ने बनाया स्थान

 

बैरिया,बलिया । माध्यमिक शिक्षा परिषद (उ0प्र0)ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इंटर की परीक्षा में जिले के सफल टॉप 10 सूची में बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव की बेटी ऋचा सिंह पुत्री संजय कुमार सिंह ने परचम लहराया है।श्री सदृष्टि बाबा इंटर कालेज सुदिष्ट पुरी रानीगंज की विज्ञान वर्ग की छात्रा ऋचा सिंह बचपन से ही होनहार रही है। इन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 92% अंक प्राप्त किया था और अब इंटर की परीक्षा में 500 में से 431अंक प्राप्त कर वे 86.20 प्रतिशत के साथ जिले में नौवां स्थान हासिल किया है। ऋचा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं माता पिता को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाण्डेय ने ऋचा की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि यह संस्था अपने लक्ष्य, अध्ययन, अनुशासन एवं समर्पण की भावना से युक्त हमेशा विद्यालय के छात्रों को उनके प्रगति के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। ऋचा की सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है ऋचा सिंह ने विद्यालय का नाम रोशन किया है इससे भविष्य में और भी छात्र-छात्रायें प्रेरण लेंगी।ऋचा के जिले के टॉप-10 सूची में शामिल होने पर बैरिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह व सन सुपर 30 के प्रबंध निदेशक आदित्य शर्मा ने बधाई दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!