
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद गुजरात सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद और सुरत मे देर रात पुलिस ने कई क्षेत्रों मे छापा मारा और लगभग पांच सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया इनमे अधिकतर लोग बांगलादेशी हैं। जानकारी अनुसार फिलहाल सभी लोगों से पूछताछ की जारी रही है और उनके जरूरी दसतावेजों की जांच भी की जा रही है। जानकारी अनुसार कुछ लोगो के पास से भारतीय आधार कार्ड प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने सभी के फोन भी जप्त कर।लिए हैं। जानकाली अनुसार अहमदाबाद मे हिरासत मे लिए गए लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकरिया फुटबॉल मैदान मे रखा गया है।





