A2Z सभी खबर सभी जिले की

आतंकवादी हमले के दृष्टिगत प्रभावी सुरक्षा प्रबन्ध के दिये गये दिशा-निर्देशः

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश।

श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुये आतंकवादी हमले के दृष्टिगत प्रभावी सुरक्षा प्रबन्ध के दिये गये दिशा-निर्देशः

 श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवेज, सुरक्षा, अभिसूचना, यू0पी0-112, एस0एस0एफ0, उ0प्र0, पुलिस महानिरीक्षक ए0टी0एस0, समस्त परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद उ0प्र0 को दिनांक 22.04.2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुये आतंकवादी हमले के क्रम में प्रदेश में विशेष सर्तकता एवं प्रतिक्रिया स्वरूप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कतिपय असामाजिक/शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के कुत्सित प्रयास की संभावना के दृष्टिगत मुख्यतः निम्नांकित बिन्दुओं पर भी कार्यवाही किये जाने के दिशा-निर्देश दिये गयेः-

ऽ अर्न्तराष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्यीय बार्डर के सीमावर्ती जनपदों के पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बार्डर पर समुचित पुलिस प्रबन्ध कर प्रभावी चेकिंग कराई जाये। समस्त टोल प्लाजा पर भी आवश्यक पुलिस प्रबन्ध एवं निगरानी की जाये।

ऽ नेपाल बार्डर के जनपद महराजगंज, श्रावस्ती, सिद्वार्थनगर, खीरी, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर में एस०एस०बी० के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर चेक पोस्टों पर निगरानी/चौकसी बनाये रखना सुनिश्चित किया जाये।

ऽ प्रदेश के समस्त जनपद/कमिश्नरेट में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल से ही अपने निकट पर्यवेक्षण में उच्च स्तरीय सतर्कता (High Alert) रखते हुए

-2-

संवेदनशील क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में दंगा निरोधक उपकरणों के साथ अतिरिक्त पुलिस/पीएसी बल की तैनाती कर प्रभावी पुलिस प्रबन्ध किये जायें। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ समस्त सुरक्षा उपकरणों सहित Flag March निकाला जाये।

ऽ कमिश्नरेट/जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखी जाये तथा किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने हेतु दंगा नियंत्रण अभ्यास भी अवश्य सुनिश्चित कराया जाये।

ऽ संवेदनशील क्षेत्रों तथा चिन्हित हॉट स्पॉट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाये। समस्त सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हालत में रखा जायें तथा इसकी फीड सुरक्षित रखने हेतु प्रभावी प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये।

ऽ धार्मिक स्थलों/पूजा स्थलों पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री चस्पा किये जाने, वॉल राइटिंग व विरूपण आदि के दृष्टिगत समस्त धर्म स्थलों के आस-पास प्रभावी रात्रि गश्त सुनिश्चित करते हुए प्रातःकालीन पोस्टर चेकिंग पार्टी निकाली जाये।

ऽ प्रदेश के समस्त एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशनों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध करते हुये राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में प्रभावी सघन चेकिंग करायी जाये।

ऽ अपने-अपने कमिश्नरेट/जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों (Religious Places) एवं ऐतिहासिक स्थलों की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था का विधिवत् आंकलन करके तद्नुसार समग्र सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये।

ऽ कमिश्नरेट/जनपद के महत्वपूर्ण Public Government Institutions और Public Personalities की समुचित सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित एस०ओ०पी० के अनुरूप करायी जाये ।

-3-

ऽ दैनिक समाचार पत्रों के सम्पादक/पत्रकारों तथा मीडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा मीडिया कवरेज के दौरान कोई अव्यवस्था न होने पाये इस हेतु जनपद / कमिश्नरेट द्वारा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

ऽ प्रदेश में कश्मीरी छात्रों, पर्यटकों तथा व्यवसाय करने वाले बिक्रेताओं आदि की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो पायें।

ऽ कमिश्नरेट/जनपद के सभी मॉल्स/सिनेमा हॉल मल्टीप्लेक्स/मनोरंजन के स्थल तथा भीड़-भाड़ वाले समस्त स्थानों पर विशेष तौर से सुदृढ सुरक्षा प्रबन्ध किये जाये। होटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस, नये किरायेदारों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन अवश्य सुनिश्चित कराया जाये।

ऽ कट्टरपंथियों/असामाजिक तत्वों का स्थानीय थाना स्तर पर चिन्हाकंन करते हुये उन पर सतर्क निगरानी/सतर्कता रखी जाये।

ऽ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर अनवरत सतर्क दृष्टि रखी जाये, किसी भी प्रकार की भड़काऊ एवं भ्रामक पोस्ट का तत्काल खण्डन करते हुये पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।

ऽ सभी कमिश्नरेट जनपद प्रभारी अपने-अपने स्थानीय अभिसूचना तन्त्र को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय कर दें तथा लाभप्रद सूचना प्राप्त होने पर सर्वसम्बन्धित को अवगत कराया जाये।

ऽ किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु स्ट्रेटजिक स्थान चिन्हित कर वहाँ प्रभावी पुलिस रिजर्व व्यवस्थापित किया जाये।

 ‘‘भारत सरकार एवं उ0प्र0 शासन के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0 से निर्वासित किये जाने योग्य समस्त श्रेणी के पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित किये जाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। एक पाकिस्तानी नागरिक शेष है जो 30.04.2025 को पाकिस्तान वापस चला जायेगा’’।

                              प्रशान्त कुमार

                          पुलिस महानिदेशक

                                    उ0प्र0

Back to top button
error: Content is protected !!