A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवागांव मोहदा सचिव लाखो रुपये का बन्दरबाँट कर अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति चाह रहा। ?

IMG 20250502 WA0004मनीष कौशिक
रतनपुर जनपद पंचायत कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव मोहदा के सचिव ने जनपद सीईओ कोटा से निवेदन कर ग्राम पंचायत नवागांव मोहदा से सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति पाने के फिराक में लगा हुआ है इधर ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव व पूर्व सरपंच मिलकर लाखो रुपये का बन्दरबाँट किया गया है जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की गई है जिसे देखते हुए सचिव ग्राम पंचायत भी नही आ रहा है ना ही सरपंच को प्रभार दे रहा है अब तो हद हो गयी बिना प्रभार दिए नवागांव सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति चाह रहा है। इधर पहले ही ग्रामीणों ने विगत दिनों पहले फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण की जानकारी होने पर जिला कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग की है ठीक उसी समय प्रदेश भर के सचिव हड़ताल पर चले गए थे जिस कारण अभी जांच रुका हुआ था ।लेकिन हड़ताल समाप्ति के बाद भी सचिव भागा भागा फिर रहा पंचायत आने का नाम नही ले रहा है ।IMG 20250502 WA0002सादा आवेदन की कापी दिखा ग्रामीणों को गुमराह कर रहा सचिव — —– सचिव के द्वारा गांव के ही ग्रामीणों को वाट्सएप के माध्यम से दो आवेदन जनपद पंचायत सीईओ के नाम से एक मे छुट्टी का आवेदन और दूसरे में नवागांव सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का निवेदन करने हेतु लिखा गया है जिसे गुमराह करने के लिये ग्रामीणों के वाट्सअप पर भेज रहा है ।IMG 20250502 WA0003जांच पूरी होने तक प्रभार से मुक्त न करे प्रसासन ——– ग्रामीण प्रभुसाव का कहना है कि पिछले कार्यकाल में लाखों रुपये का फर्जी बिल लगाकर सचिव व सरपंच के द्वारा बन्दरबाँट किया गया है इसलिये हम प्रसासन से गुजारिश करते है कि जब तक जांच न हो जाये तब तक सचिव को नवागांव के प्रभार से मुक्त न करे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!