A2Z सभी खबर सभी जिले की

बांग्लादेशी_गिरफ्तार : राजस्थान में सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर करीब 3 दर्जन बांग्लादेशी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है

1746196804590

 

#36_बांग्लादेशी_गिरफ्तार : राजस्थान में सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर करीब 3 दर्जन बांग्लादेशी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस टीम जब केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद ईंट भट्टे पर जांच करने पहुंची, तो यह बगलादेशी पास के जंगलों में भाग छूटे, जिन्हें पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा लेकिन दूसरे ईंट भट्टे पर काम कर रहे करीब एक दर्जन बांग्लादेशी इस मौके का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब रहे।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय व राज्य खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अवैध रूप से बॉर्डर पार कर प्रवेश किया था, जिसके बाद कुछ ने भारतीय दस्तावेज भी बना लिए। सरकार की एडवाइजरी के बाद भी कुछ लोगों ने बांग्लादेशियों को शरण दे रखी थी और मजदूरी करवाई जा रही थी।

 

शहर में महीनों तक रहकर मजदूरी कर रहे थे ये बांग्लादेशी जिससे कहीं ना कहीं पुलिस का इंटेलिजेंस फेलियर भी सामने आया है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक महीनों रहकर मजदूरी कर रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगाना कई सवाल खड़े करता है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों ने कैमरे के सामने अवैध रूप से सीमा पार करना भी स्वीकार किया है।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!