
मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा 2 /5/2025को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार गड़वाड़ा को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विभिन्न जन समस्याओं का निराकरण करने हेतु एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सोपा था।
पूर्व सूचना देकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार तत्काल दूसरे दिन दिनांक 3 /5 /2025 दिन शनिवार को मौज टेकापार पटवारी हल्का नंबर 156 राजस्व निरीक्षक मंडल करपगांव कल्याणपुर एवं ग्राम टेकापार सहित संबंधित किसान एवं किसान सभा के नेता गरीबदास चौधरी को पूर्व सूचना देकर ज्ञापन से संबंधित जांच के लिए ग्राम पहुंचकर जिसमें कृषक ग्रामवासी की समस्याओं को लेकर किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री महोदय को के नाम ज्ञापन सोपा था उनकी उपस्थिति में अधिकारी द्वारा वस्तु स्थिति को मौके पर जाकर जांच की गई ज्ञापन में जो मांगे ज्ञापन में जो मांगा थी उन पर पंचनामा तैयार किया गया और विधिवत संबंध निराकरण हेतु को प्रशासन द्वारा निराकरण किया जाने पत्राचार किया जाकर कार्रवाई लिखा गया जिसमें हल्का पटवारी शुभम कौरव की पद स्थापना संबंध में बिंदु न्यायालय तहसीलदार से संबंधित मामला है। जिसमें। निराकरण किया जाएगा ।बिंदु क्रमांक 2 जिसमें मटवरा एवं टेकापार क्षेत्र की कृषि भूमि की सिंचाई हेतु ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की मांग की थी।इसमें संबंधित विद्युत विभाग को पत्राचार किए जाने का लिखा गया है। बिंदु क्रमांक 4 टेकापार से धोखेड़ा के मध्य रोड निर्माण किया जा रहा है उनकी मौजा राशि से संबंधित है जिसमें जिसके लिए अलग से पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्राचार करने का लिखा गया है बिंदु क्रमांक 5 जो की सीमांकन से संबंधित है उसे बिंदु को निराकरण के लिए लिखा गया है कि एक सप्ताह के अंदर संबंधितों कीभूमि सीमांकन किए जाने का आदेश तहसीलदार महोदय द्वारा दिया गया है और सभी कृषक और किस सभापति का पदाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा तैयार करके हस्ताक्षर किया गया है।
मध्य प्रदेश किसान सभा किसानों की आवाज बने मीडिया का आभार ज्ञापित करती है और प्रशासन का धन्यवाद करती है और अपेक्षा की जाती है कि ऐसे ही तत्काल प्रशासन को जनहित में कार्रवाई करना चाहिए जिससे किसान मजदूर आमजन को न्याय मिल सके।



