
प्रेस विज्ञप्ति
महासमुंद जिला, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय -छत्तीसगढ़ी भवन
ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो.98271- 50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद (छ.ग. )
मो.9009087379
अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट पर मुख्यमंत्री द्वारा दर्ज प्रकरण की सुनवाई 4 जून को, सुशासन की निकली हवा,प्रदूषण,भ्रष्टाचार 6 साल पटवारी एक स्थान पर 3 चुनाव पर भी जिलाधीश ने नहीं हटाया भ्रष्टाचार महासमुंद की पहचान बनी-किसान मोर्चा
महासमुंद 14 मई 2025। भाजपा के विष्णुदेव सरकार के सुशासन तिहार पर गैर औद्योगिक क्षेत्र पर अवैधानिक करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का प्रमाणित शिकायत पर प्रशासन ने चुप्पी साध ली।मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,जिलाधीश महासमुंद को पुनः ज्ञापन आखिर क्यों संवैधानिक निर्णय नहीं ले पा रही है सरकार।सुशासन तिहार पर 23 शिकायत प्रकरण पर सत्याग्रही किसानों को नहीं मिला लिखत जानकारी। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान नेता नंदकुमार साहू,बृजबिहारी साहू, छन्नूलाल साहू,अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल,दशरथ सिन्हा, लीलाधर पटेल,डेविड चंद्राकार, नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,शत्रुघ्न साहू,रूपसिंह निषाद,परसराम ध्रुव, टिकेलाल जलक्षत्री,कुंजलाल चेलक,शिव कुमार टंडन,संतोष यादव,छबि पटेल,उदय चंद्राकर, दीनदयाल साहू,अवध साहू,अलख साहू,करण साहू,अगरसिंह दिवान, बेनीराम पटेल,नरेश धीवर,कृष्ण कुमार साहू,रमेश साहू,जनकु साहू शत्रुघन बैरागी,राधेश्याम साहू,पोखन ढीढी,रामभजन नायक,भोला साहू ने कहा है कि भाजपा के विष्णु देव सरकार का सुशासन पूरी तरह से फेल है।किसान सत्याग्रह आंदोलनकारी किसानों द्वारा 23 प्रकरण शिकायत जिसमें प्रमुख रूप से माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन, औद्योगिक प्रदूषण,सशर्त डायवर्सन पर किसानों की आपत्ति अपील प्रकरण पर सुनवाई,शासकीय भूमि काबिल काश्त भूमि आदिवासी भूमि नेशनल हाईवे की भूमि सिंचाई विभाग की भूमि किसानों की भूमि छसपा किसान मोर्चा की भूमि पर बलात कब्जा,किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर किसानों की अवैधानिक गिरफ्तारी ट्रैक्टर जप्ती पर कार्यवाही, अवैधानिक गेट का निर्माण,6 साल से पटवारी एक स्थान पर,सहित समस्त असंवैधानिक कार्य जैसे 23 प्रकरणों पर कोई भी लिखित जानकारी नहीं दिया गया है।सत्याग्रह आंदोलनकारी किसानों ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन जिलाधीश महासमुंद को भेजा है ज्ञापन सुशासन में जितने भी शिकायत प्रकरण अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट सहित अवैधानिक कार्य,भ्रष्ट आचरण कर कार्यवाही नहीं होने पर कार्यवाही करने की मांग किया गया है।
अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015